Trend Trackers Hindi - : प्रदेश

मेवाड़ की परंपरा का सम्मान: 42वें समारोह में विभूतियों और विद्यार्थियों को मिला अलंकरण
उदयपुर  : मेवाड़ की गौरवपूर्ण और प्राचीन परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित 42वें सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली विभूतियों तथा देश के उज्ज्वल भविष्य माने जाने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने समारोह में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों और विद्यार्थियों को अलंकरण प्रदान किया।

समारोह का शुभारंभ मंच पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर परमेश्वरजी महाराज श्री एकलिंगनाथजी को नमन करते हुए फाउंडेशन के संस्थापक महाराणा भगवत सिंह जी मेवाड़ को श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की गई। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई और पूरा वातावरण संस्कृति, परंपरा और सम्मान की भावना से ओतप्रोत हो उठा।

अपने संबोधन में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अपने पूर्वजों का स्मरण करते हुए विशेष रूप से अपने पिता महाराणा अरविन्द सिंह मेवाड़ को याद किया। उन्होंने कहा कि 77वें श्री एकलिंग दीवान के रूप में वे अपने पिता से प्राप्त संस्कारों और मूल्यों के आलोक में मेवाड़ की गौरवशाली परंपराओं का निर्वहन करने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने सदैव मेवाड़ की सांस्कृतिक विरासत, सेवा भावना और मानवीय मूल्यों को संरक्षित और प्रोत्साहित करने का कार्य किया, जो उनके लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत है।

इसी क्रम में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अपने पिता की स्मृतियों और आदर्शों को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से ‘महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ अलंकरण’ नामक एक नए राष्ट्रीय सम्मान की घोषणा की। यह अलंकरण उन विशिष्ट व्यक्तित्वों को समर्पित होगा जिन्होंने अपने कार्यों और उपलब्धियों के माध्यम से समाज, संस्कृति और राष्ट्र के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

समारोह में देश-विदेश से आए सम्मानित अतिथियों का डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों के सम्मान से हुई, जिसमें कुल 81 विद्यार्थियों को अलंकृत किया गया। इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की उपलब्धियों से प्रभावित होकर उपस्थित सभी अतिथियों ने खड़े होकर तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर का कर्नल जेम्स टॉड सम्मान अमेरिका की डॉ. मॉली एम्मा एटकिन को प्रदान किया गया। वे भारतीय लघुचित्र परंपरा, विशेष रूप से मेवाड़ एवं राजपूत दरबारी चित्रकला के अध्ययन की अग्रणी विदुषी हैं। उनके शोध कार्यों ने मेवाड़ की सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

राष्ट्रीय स्तर का हल्दीघाटी सम्मान वरिष्ठ पत्रकार कमलेश किशोर सिंह को प्रदान किया गया। वे पिछले तीन दशकों से भारतीय मीडिया जगत में सक्रिय हैं और डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार, हिंदी पत्रकारिता को सशक्त दिशा देने तथा नई पीढ़ी के पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। लोकप्रिय पॉडकास्ट ‘तीन ताल’ में ‘ताऊ’ के रूप में उनकी उपस्थिति व्यापक जनसमूह को समसामयिक विषयों पर गंभीर चिंतन के लिए प्रेरित करती है।

हकीम खां सूर सम्मान इस वर्ष भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर रिज़वान मलिक, वीआरसी को प्रदान किया गया। वर्ष 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्रदर्शित असाधारण वीरता के लिए उन्हें वीर चक्र से अलंकृत किया गया है। वे एक कुशल फाइटर पायलट हैं और उन्नत लड़ाकू विमानों के संचालन में दक्ष हैं। मणिपुर के इम्फाल पूर्व जिले के केइखु गाँव से आने वाले मलिक अपने राज्य और राष्ट्र के लिए गौरव का स्रोत बने हैं।

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए ‘ट्री मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से प्रसिद्ध मरिमुथु योगनाथन को महाराणा उदय सिंह सम्मान से सम्मानित किया गया। तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम में बस परिचालक के रूप में कार्यरत रहते हुए वे लगभग चार दशकों से वृक्षारोपण, पर्यावरण जागरूकता और जलवायु संरक्षण के कार्य में समर्पित हैं और अब तक पाँच लाख से अधिक वृक्ष लगा चुके हैं।

निर्धारित दायित्व सीमा से ऊपर उठकर किए गए कार्य के लिए दिया जाने वाला पन्नाधाय सम्मान इस वर्ष वर्ष 2017 में 35,000 फीट की ऊँचाई पर एक आपातकालीन प्रसव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने वाले जेट एयरवेज़ की फ्लाइट 9डब्ल्यू 569 के समर्पित क्रू सदस्यों को सामूहिक रूप से प्रदान किया गया। अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में क्रू सदस्यों ने साहस, संयम और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सुरक्षित प्रसव संभव बनाया।

मेवाड़ की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित करने वाले मेवाड़ के 76वें वंशधर के सम्मान में इस वर्ष के प्रथम “महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ अलंकरण” से द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री पुनीत चटवाल को भारत के पर्यटन क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

राज्य स्तरीय सम्मानों में महर्षि हारीत राशि सम्मान वेदमूर्ति देवव्रत महेश रेखे को प्रदान किया गया। 19 वर्षीय देवव्रत ने वाराणसी में 50 दिनों तक पूर्णतः स्मरण शक्ति के आधार पर शुक्ल यजुर्वेद के दुर्लभ दंडक्रम विकृतिपाठ का संपादन कर वैदिक परंपरा के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

समाज में शैक्षिक, नैतिक और सामाजिक उत्थान के लिए इस वर्ष का महाराणा मेवाड़ सम्मान भारत की प्रथम ट्रांसजेंडर महिला सब-इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस के. पृथिका याशिनी तथा वरिष्ठ पत्रकार भुवनेश जैन को प्रदान किया गया।

अन्य सम्मानों में महाराणा कुम्भा सम्मान साहित्यकार तरुण कुमार दाधीच, महाराणा सज्जनसिंह सम्मान सैंड आर्टिस्ट अजय रावत, डागर घराना सम्मान पद्म विभूषण पंडित हरिप्रसाद चौरसिया, राणा पूंजा सम्मान मांडना कलाकार डिंपल चण्डात तथा अरावली सम्मान राम रतन जाट और पैरालंपिक पदक विजेता अवनि लेखरा को प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त राज्य स्तरीय ‘महाराणा मेवाड़ विशेष सम्मान’ राजस्थान के बेस्ट पुलिस थाना सूरतगढ़ शहर और उदयपुर के राजेश वैष्णव को मेवाड़ की 500 वर्ष पुरानी पवित्र जल सांझी परंपरा के संरक्षण के लिए प्रदान किया गया।

समारोह का समापन मोहलक्षिका कुमारी मेवाड़ के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। मंच संचालन हिन्दी में गोपाल सोनी तथा अंग्रेजी में श्रीमती रूपा चक्रवर्ती ने किया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से मिली पहचान
लुधियाना (पंजाब) : आयुर्वेद ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करते हुए यह साबित किया है कि इसकी प्राकृतिक उपचार पद्धति प्रभावी होने के साथ-साथ लगभग बिना दुष्प्रभावों के भी है। Dr. Mukesh Sharda, जो Dr. Sharda Ayurveda की सीईओ और संस्थापक हैं, ने एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया और उन्हें Guinness World Records द्वारा सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि ने पूरे देश को गर्व महसूस कराया और आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई। लगभग 5000 वर्ष पुरानी यह चिकित्सा प्रणाली प्राकृतिक है, जो दीर्घकालिक राहत प्रदान करती है और अस्पताल में हजारों मरीजों को लाभ पहुँचा चुकी है। आयुर्वेद और इसके निवारक स्वास्थ्य उपायों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

8 मार्च, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लुधियाना के किंग्सविल रिज़ॉर्ट में डॉ. शारदा आयुर्वेद द्वारा सबसे बड़ा आयुर्वेदिक लेसन आयोजित किया गया। इस सत्र में 1200 से अधिक लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई, जिनमें मरीजों के साथ-साथ वे लोग भी शामिल थे जो आयुर्वेद की शक्ति में विश्वास रखते हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने एक लाइव सत्र में भाग लिया, जिसमें बताया गया कि आयुर्वेद किस प्रकार लोगों के जीवन को बेहतर बनाता है और कई दीर्घकालिक रोगों में दीर्घकालिक राहत प्रदान करता है।

इस विशाल आयुर्वेदिक सत्र का मुख्य उद्देश्य आधुनिक समय में महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं और उनके आयुर्वेदिक समाधान पर प्रकाश डालना था। मंच पर संस्थापक डॉ. मुकेश शारदा सहित 5 आयुर्वेदिक चिकित्सकों के पैनल ने महिलाओं से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की और बताया कि आयुर्वेदिक ग्रंथों में महिला स्वास्थ्य के बारे में क्या कहा गया है। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा की जाने वाली आम गलतियाँ, संतुलित आहार और व्यायाम का महत्व, महिला रोग, हार्मोनल संतुलन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में आयुर्वेद की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर कई प्रसिद्ध हस्तियाँ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। लुधियाना के मेयर, कई सर्जन, डॉक्टर और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए, जिससे आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई। डॉ. मुकेश शारदा ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया और उपस्थित सभी लोगों ने उनके वर्षों के परिश्रम और आयुर्वेदिक विज्ञान के प्रति समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम सुबह लगभग 11 बजे शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चला, जिसने आयुर्वेद की प्रामाणिकता और समाज पर उसके सकारात्मक प्रभाव को दर्शाया।

डॉ. मुकेश शारदा – गठिया की विशेषज्ञ

डॉ. मुकेश शारदा आयुर्वेद के माध्यम से गठिया, अस्थमा, त्वचा रोग, जोड़ों के दर्द और अन्य कई पुरानी बीमारियों के उपचार के लिए जानी जाती हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि आयुर्वेद एक प्राकृतिक और प्रभावी चिकित्सा पद्धति है, जो ऐसी दीर्घकालिक बीमारियों को जड़ से नियंत्रित करने में सहायक हो सकती है। उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य के महत्व को भी रेखांकित किया और समाज में महिलाओं की भूमिका को मजबूत बनाने के लिए उनके स्वास्थ्य की देखभाल को अत्यंत आवश्यक बताया।

डॉ. शारदा आयुर्वेद को मिला यह Guinness World Record वर्षों की कड़ी मेहनत, प्रेरणा, विश्वास और विशेषज्ञों के उस संकल्प का परिणाम है, जिसका उद्देश्य लोगों का उपचार कर दुनिया को स्वस्थ बनाना है। इस उपलब्धि पर देश और विदेश में रहने वाले लोग गर्व महसूस कर रहे हैं कि एक आयुर्वेदिक चिकित्सक ने वैश्विक स्तर पर भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति को नई पहचान दिलाई है।

Assembly Elections 2026: मतदाता सूची से नाम कटने पर मचा सियासी बवाल; बंगाल में 63 लाख तो तमिलनाडु में 74 लाख वोटर्स बाहर, क्या विपक्ष को मिलेगा चुनावी लाभ?
नई दिल्ली/कोलकाता: जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखें नजदीक आ रही हैं, चुनावी रणभूमि में 'वोटर लिस्ट' सबसे बड़ा मुद्दा बनकर उभरी है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत लाखों मतदाताओं के नाम हटाए जाने के बाद टीएमसी, डीएमके और वाम दलों ने मोर्चा खोल दिया है। तीखी बयानबाजी के साथ आरोप-प्रत्यारोप का यह दौर इस बात का पुख्ता संकेत है कि चुनावी संग्राम पूरी तरह छिड़ चुका है और सर्वाधिक बयानबाजी पश्चिम बंगाल में देखने को मिल रही है।

राज्यों का गणित और कहाँ कितने नाम कटे?

विभिन्न राज्यों में एसआईआर प्रक्रिया के बाद जो आंकड़े सामने आए हैं उन्होंने राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ा दी है। तमिलनाडु में सर्वाधिक 74 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं जिसे लेकर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन केंद्र पर हमलावर हैं। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सत्ता वाले इस राज्य में 63,66,952 मतदाताओं के नाम कटे हैं और टीएमसी इसे 'बीजेपी के इशारे पर की गई कार्रवाई' बता रही है। इसी तरह केरलम में करीब 9 लाख और असम में लगभग 2.43 लाख मतदाताओं के नाम पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत काटे गए हैं जो चुनावी राज्यों में सियासी उबाल का मुख्य कारण बना हुआ है।

विपक्ष का नैरेटिव और जमीनी हकीकत

ममता बनर्जी से लेकर एमके स्टालिन तक सभी क्षेत्रीय क्षत्रप इस मुद्दे को सड़क से सदन तक उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि यह प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और इसके जरिए विपक्षी दलों के मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है। विपक्षी दल इस मुद्दे के जरिए जनता के बीच एक ऐसा नैरेटिव सेट करना चाहते हैं जिससे उन्हें चुनाव में सहानुभूति का लाभ मिल सके। हालांकि 2026 का चुनाव केवल एसआईआर तक सीमित नहीं है क्योंकि महंगाई, रोजगार और कानून-व्यवस्था जैसे बुनियादी मुद्दे भी मतदाताओं के फैसले को गहराई से प्रभावित करेंगे।

क्या होगा चुनावी असर और भविष्य की तस्वीर?

यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि एसआईआर पर छिड़े संग्राम का लाभ डीएमके, टीएमसी या वाम दलों को होगा क्योंकि चुनाव परिणामों का पुख्ता जवाब भविष्य के गर्भ में है। निर्वाचन आयोग का तर्क है कि यह एक नियमित प्रक्रिया है ताकि फर्जी और दोहरे वोटर्स को हटाया जा सके लेकिन जिस पैमाने पर नाम कटे हैं उसने निश्चित रूप से उन लाखों परिवारों को प्रभावित किया है जिनका नाम अब लिस्ट में नहीं है। विपक्षी दलों की आक्रामकता का लाभ उन्हें तब मिल सकता है जब वे इसे नागरिक अधिकारों के हनन के रूप में पेश करने में सफल हों। फिलहाल सभी की नजरें 4 मई 2026 के नतीजों पर टिकी हैं जो इस सियासी उबाल का अंतिम फैसला करेंगे।

Bengal Election 2026: ममता बनर्जी का चौंकाने वाला फैसला; सरकारी बोर्डों और निगमों के शीर्ष पदों से दिया इस्तीफा, सचिवालय ‘नबन्ना’ अलर्ट
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीखें नजदीक आते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक दांव चला है। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और कौशल विकास मिशन जैसे दर्जनों प्रभावशाली सरकारी निकायों के शीर्ष पदों को छोड़ने का निर्णय लिया है। राज्य प्रशासन ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर सभी संबंधित विभागों को अनुपालन रिपोर्ट सौंपने को कहा है जिससे चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई है।

नबन्ना की अधिसूचना और व्यापक प्रशासनिक कार्रवाई

गृह एवं पर्वतीय मामलों के विभाग द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से प्राप्त पत्र के आधार पर यह कार्रवाई तत्काल प्रभाव से लागू की जा रही है। अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि यदि आधिकारिक सूची के अलावा किसी अन्य समिति या निकाय में भी मुख्यमंत्री का नाम दर्ज है, तो वहां से भी उनका इस्तीफा स्वतः ही प्रभावी माना जाए। प्रशासन ने सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस औपचारिक प्रक्रिया में कोई देरी न हो और निर्धारित समय के भीतर पूरी रिपोर्ट पेश की जाए ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।

इन प्रमुख पदों और प्रभावशाली संस्थानों से बनाई दूरी

ममता बनर्जी ने जिन प्रमुख संस्थानों के अध्यक्ष या सलाहकार पदों से इस्तीफा दिया है उनमें राज्य की नीतियों को प्रभावित करने वाले कई बड़े नाम शामिल हैं। इनमें पश्चिम बंगाल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (WBSDMA), राज्य लोक नीति एवं योजना बोर्ड और पश्चिम बंगाल कौशल विकास मिशन (उत्कर्ष बांग्ला) जैसे संस्थान प्रमुख हैं। इसके अलावा पर्यावरण, वन, स्वास्थ्य और अल्पसंख्यक मामलों से जुड़ी विभिन्न सलाहकार समितियों और विकास बोर्डों से भी उन्होंने दूरी बना ली है जो राज्य की योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रणनीतिक कदम: पारदर्शिता और निष्पक्षता का संदेश

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ममता बनर्जी का यह कदम महज प्रशासनिक औपचारिकता नहीं बल्कि एक सोची-समझी चुनावी रणनीति है। चुनाव आचार संहिता लागू होने के दौरान सरकारी पदों पर बने रहने से विपक्ष अक्सर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाता है, ऐसे में इन पदों को छोड़कर ममता बनर्जी ने 'हितों के टकराव' (Conflict of Interest) की संभावना को खत्म कर दिया है। इस फैसले के जरिए मुख्यमंत्री मतदाताओं को यह संदेश देना चाहती हैं कि उनकी सरकार निष्पक्षता और प्रशासनिक पारदर्शिता के सिद्धांतों पर काम करती है।

निष्कर्ष और चुनावी माहौल पर प्रभाव

यद्यपि सभी राज्यों के मुख्यमंत्री चुनाव से पहले ऐसा कदम नहीं उठाते लेकिन बंगाल के मौजूदा ध्रुवीकृत राजनीतिक माहौल में इसे एक अहम और रणनीतिक निर्णय के रूप में देखा जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) इस फैसले को अपनी 'साफ-सुथरी राजनीति' के रूप में प्रचारित कर सकती है जिसका असर आने वाले चुनावी माहौल पर पड़ना तय है। अब देखना यह होगा कि विपक्षी दल भाजपा और अन्य गठबंधन इस प्रशासनिक फेरबदल को किस तरह से देखते हैं।